Monday, 27 February 2017

शिक्षाकामंतव्य

क्या हमारे कुछ देशवासियों को  इस बात  पर  आश्चर्य हुआ कि गुजरात  के दो  भाई जिन पर आरोप  है की वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों  में लिप्त हैं, कंप्यूटर में पोस्टग्रेजुएट हैं ?
अगर ऐसा है तो दोष उन्ही का है क्योंकि कई देशभक्त शिक्षाविद इस कमी को कई वर्षों से उजागर कर रहे हैं कि हमारी शिक्षा प्रणाली केवल डिग्री या डिप्लोमा देने वाली दुकानें बन चुकी हैं और इनसे एक सम्पूर्ण नागरिक पैदा नहीं किया जायेगा।
चाणक्य नीति कहती है कि जो शिक्षा यह नहीं सिखाती कि राष्ट्र सर्वोपरी है, राष्ट्र की रक्षा सर्वोपरी है, वह शिक्षा व्यर्थ है ! चाणक्य ने तो स्वयं को प्रस्तुत किया था कि वह पहला, राष्ट्रधर्म का पाठ विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहेंगे।





















इन दिनों जो गतिविधियां विश्व विद्यालयों में हो रही हैं जिसमे विभिन्न छात्र संघ एक दूसरे के विरुद्ध हैं वे भी बहुत चिंता का विषय है। जैसे हमने सफाई आंदोलन एक राष्ट्रव्यापी तौर पर छेड़ा है, समय आ गया है कि हम हमारी शिक्षा प्रणाली की भी सफाई करें। शायद इसके लिए हमें राष्ट्र के शीर्ष शिक्षा विदों को संगठित करना चाहिए. यह तो सर्विदित है की राष्ट्र धर्म का पाठ स्कूल स्तर पर ही अधिक कारगर होगा। हमें देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगानी ही होगी, भले ही यह निर्णय लेना पड़े कि हरेक युवक को कुछ वर्ष सेना में सर्विस करना अनिवार्य होगा।
कहते हैं कि चीनी दार्शनिक  ह्वेनसांग भारत से नौका में अपने दो शिष्यों और नाविक के साथ चीन लौट रहे थे। नौका मेंबहुत सी किताबें थीं जो नालंदा और तक्षशिला विश्व विद्यालयों ने भेंटकी थी. नौका ज्ञान से भरी थी ! अचानक मौसम ख़राब हो गया -नाविक बहुत कठिनाई से नाव सम्हाल रहा था ! मौसम और ख़राब हुआ तो नाविक ने कहा 'नौका का वजन कम करना होगा।’ बिना किसी विलम्ब के दोनों शिष्यों ने एक दूसरे की तरफ देखा और उफनते समुद्र में कूदकर अपनी जान दे दी।
(शायद गुरु की ओर इसलिए नहीं देखा होगा कि उनके चेहरे पर ग्लानि के भाव न दिखें !) ज्ञान चीन पहुंचा और, आज देखिये, शायद उसी ज्ञान की वजह से चीन एक विश्व शक्ति बन चुका है और अमेरिका को गंभीर चुनौती दे रहा है।

क्या आज के भारतीय छात्रों से ऐसी उम्मीद की जा सकती है ? हमें भी एक ऐसे समाज और शिक्षा प्रणाली का भागीदार बनना होगा जहाँ शिक्षा और ज्ञान के मंदिर राजनीति का अखाडा न बने और जहाँ ज्ञान परम हो डीग्री नहीं |


Saturday, 10 December 2016

भारत की सबसे पुरानी रेजिमेंट 'राजपूताना राइफल्स' से जुड़ी ये 10 बातें हर भारतीय को जाननी चाहिए


राजपूताना राइफल्स, भारतीय सेना का एक सैन्य-दल है। साथ ही राजपूताना राइफल्स’ इंडियन आर्मी का सबसे पुराना और सम्मानित राइफल रेजिमेंट है। इसकी स्थापना 1775 में की गई थी, जब तात्कालिक ईस्ट इंडिया कम्पनी ने राजपूत लड़ाकों की क्षमता को देखते हुए उन्हें अपने मिशन में भर्ती कर लिया। दिल्ली में स्थित राजपूताना म्यूजियम राजपूताना राइफल्स के समृद्ध इतिहास की बेहतरीन झलक है. यह पूरे भारत के बेहतरीन सेना म्यूजियमों में से एक है।

राजपूताना राइफल्स की 10 खूबियाँ –

1- राजपूताना राइफल्स को मुख्य रूप से पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए जाना जाता है। बता दे कि राजपूत रेजिमेंट और राजपूताना राइफल्स दो अलग-अलग आर्मी यूनिट हैं।

2 - 1921 में इसे ब्रिटिश इंडियन आर्मी के तौर पर विकसित किया गया था। 1953-1954 में वे कोरिया में चल रहे संयुक्त राष्ट्र संरक्षक सेना का हिस्सा थे. साथ ही वे 1962 में कौंगो में चले संयुक्त राष्ट्र मिशन का भी हिस्सा थे।

3- 1945 से पहले इसे 6 राजपूताना राइफल्स के तौर पर जाना जाता था क्योंकि, इसे तब की ब्रिटिश इंडियन आर्मी के 6 रेजिमेंट्स के विलय के बाद बनाया गया था।

4- 1778 में इसे 9वीं बटालियन बंबई सिपाही के तौर पर पुर्नगठित किया गया था। 1921 में इस रेजीमेंट को अंतिम रूप देने से पहले 5 बार पुर्नगठित किया गया।

5- राजपूतों के अलावा, इस रेजीमेंट में जाट, अहीर, गुज्जर और मुस्लिमों की भी एक बड़ी संख्या है।

6- राजपूताना राइफल्स 1999 में हुए कारगिल युद्ध में लड़ने वाली 7 आर्मी यूनिट्स में से पहली यूनिट थी। इस युद्ध् में बहादुरी के लिए आधिकारिक तौर पर सम्मान पत्र से नवाजा गया था।

7- थम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान राजपूताना राइफल्स के लगभग 30,000 सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी। राजपूताना राइफल्स का युद्धघोष है… “राजा रामचन्द्र की जय”

8- राजपूताना राइफल्स का आदर्श और सिद्धांत वाक्य “वीर भोग्या वसुंधरा” है, जिसका अर्थ है कि ‘केवल वीर और शक्तिशाली लोग ही इस धरती का उपभोग कर सकते हैं।

9- राजपूताना राइफल्स के ज्यादातर सदस्य अपनी विशेष शैली की मूछों के पूरे विश्व में फेमस हैं।

10-मध्यकालीन राजपूतों का हथियार कटार और बिगुल राजपूत रेजिमेंट का प्रतीक चिन्ह है।

Monday, 17 October 2016

सिर्फ तीन तलाक ही नहीं, समाज में प्रचलित ये पाँच प्रथाएं भी हैरान करने वाली हैं


भारत में तीन तलाक़ के मुद्दे पर बहस गर्म है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सरकार को तीन तलाक के मुद्दे में दखल न देने को कहा है। सरकार ने तीन तलाक समेत समाज में प्रचलित कई कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए एक प्रश्नावली भरवा रही है। इस प्रश्नावली को यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बनाया आयोग लेकर आया जिसे 45 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। भारत में ऐसी कई प्रथाएँ हैं जो हैरान करती हैं। इन प्रथाओं को कानूनी मान्यता तो नहीं है लेकिन समाज में इन्हीं कुछ जगहों पर स्वीकृति मिली हुई है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी ही प्रथाएँ बताते हैं…

1. तीन तलाक़
तीन तलाक मुस्लिमों में आज भी खूब प्रचलित है। तीन तलाक मतलब तलाक-तलाक-तलाक बोल दो और पति-पत्नी के बीच रिश्ता खत्म। यह एक तरह का मौखिक तलाक है जिससे मुस्लिम महिलाओं में भारी असंतोष फैल रहा है। इसके बावजूद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस कानून के रास्ते में ढाल बनकर खड़ा रहना चाहता है।

2. पॉलीगेमी या बहुपत्नी प्रथा
इस प्रथा में एक व्यक्ति एक से अधिक शादियाँ करता है। सिविल मैरिज एक्ट के तहत की गई शादियों में यह बहुपत्नी विवाह गैर कानूनी है। साल 1860 आईपीसी की धारा 494 और 495 के तहत ईसाइयों और 1995 में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत हिंदुओं में दूसरी शादी को गैरकानूनी माना गया जिनकी पहली पत्नी जीवित हो। मुस्लिम पर्सनल लॉ के हिसाब से मुस्लिमों को पॉलीगेमी की छूट दी गई है। इससे मुस्लिम महिलाओं में काफी रोष है।

3. प़ॉलियेंडरी यानि बहु-पति प्रथा
एक जमाने में बहु-पत्नी प्रथा की तरह ही बहु-पति प्रथा का भी प्रचलन था। फिलहाल इसका चलन बहुत कम हुआ है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और तिब्बत की सीमा के पास के कुछ इलाकों में ये आज भी दिख जाता है। इस प्रथा की प्रेरणा महाभारत से ली जाती है। कहा जाता है कि एक द्रौपदी के पाँच पति थे। आयोग ने अपनी प्रश्नावली में इस प्रथा के बारे में भी सुझाव माँगे हैं।

4. मुतआ निकाह यानि कुछ महीनों की शादी
ईरान के शिया मुसलमानों में इसका प्रचलन रहा है। ये एक तरह का अल्पकालिक समझौता होता है जिसमें दो या तीन महीने के लिए विवाह किया जाता है। अब इसका चलन कम हो रहा है।

5. मैत्री करार या एक प्रकार का लिव इन रिलेशनशिप
मैत्री प्रथा गुजरात में आज भी प्रचलित है और इसे कानूनी मान्यता भी मिली हुई है। इसमें महिला और पुरुष मजिस्ट्रेट के सामने करार करके एकसाथ रहते हैं। इसमें पुरुष हमेशा शादीशुदा होता है। दोनों कपल को वयस्क होना चाहिए।

Friday, 12 August 2016

विजय रूपानी ने ली गुजरात सीएम पद की शपथ, कैबिनेट में 25 मंत्री शामिल


गुजरात के 16 वें मुख्यमंत्री के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय रूपानी ने मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को गांधीनगर में शपथ ली। यहां महात्मा मंदिर में आयोजित समारोह में राज्यपाल ओपी कोहली ने रूपानी के अलावा उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल तथा कैबिनेट स्तर के सात अन्य मंत्रियों और राज्य स्तर के 16 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय रूपानी ने अपनी कैबिनेट में कुल 25 मंत्रियों को शामिल किया। कैबिनेट में जो 25 मंत्री शामिल किए गए हैं, उनमें से 8 पटेल हैं। इनमें उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल में 8 पटेल नेताओं के अलावा, 14 जनरल कैटेगरी के विधायक हैं, जबकि 7 ओबीसी, 3 एसटी और 1 अनुसूचित जाति के नेता हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन सरकार के 9 मंत्रियों की छुटटी हो गई, वहीं 9 विधायक पहली बार मंत्री बने।  विजय रूपानी के अलावा नितिन पटेल का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल था लेकिन आखिरकार सियासी समीकरण रूपानी के पक्ष में बने और नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री पद से ही संतोष करना पड़ा।
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, स्थानीय भाजपा सांसद और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल, केद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पुरूषोत्तम रूपाला और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई राजनेता और अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह इस पद से हट जाना उपयुक्त समझती हैं क्योंकि वह इस साल नवंबर में 75 की हो जाएंगी। ऐसा माना जाता है कि प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्यों के मंत्रिमंडल में मंत्रियों के लिए यह ऊपरी उम्र सीमा तय कर रखी है।

आज भारत की अधिकांश आम जनता भले ही विजय  रूपानी का नाम पहली बार सुन रही हों, लेकिन वे बीजेपी के इनर सर्किल के जाने-माने चेहरे हैं। 60 वर्षीय विजय रूपानी जैन समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और गुजरात प्रांत में बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे बीजेपी संगठन पर अच्छी पकड़ रखते हैं। वे राजकोट पश्चिम से विधायक रहे हैं । उनके समक्ष गुजरात सरकार में परिवहन, वॉटर सप्लाई और लेबर एंड एम्प्लॉय जैसे मंत्रालय भी रहे हैं । 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को बधाई दी। मोदी जी ने ट्वीट कर कहा, ‘विजय रूपानी, नितिनभाई पटेल और अन्य को बधाई। इन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए अपनी नई पारी शुरू की है।मैं आनंदीबेन की समर्पित सेवा की प्रशंसा करता हूं। जिन्होंने कई वर्षों तक गुजरात के लोगों के लिए अथक काम किया।